Bollywood News : कैटरीना कैफ बनीं मां, विक्की कौशल बने पापा , परिवार में गूंजी किलकारियां, ससुर शाम कौशल ने जताई खुशी
Bollywood News: Katrina Kaif becomes a mother, Vicky Kaushal becomes a father, the family resonates with laughter, father-in-law Sham Kaushal expresses happiness
Bollywood News : बॉलीवुड से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अभिनेत्री कैटरीना कैफ मां बन गई हैं। 42 साल की उम्र में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस और उनके पति विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया। कपल ने लिखा कि “हमारा परिवार अब पूरा हो गया है, आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।”
जैसे ही इस खबर की घोषणा हुई, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से बधाइयों की झड़ी लग गई। सभी ने विक्की और कैटरीना को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
ससुर शाम कौशल ने जताई भावनाएं
विक्की कौशल के पिता और एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने भी दादा बनने की खुशी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा—
“रब दा शुक्रिया… कल से भगवान का मेरे परिवार पर इतना मेहरबान रहने के लिए जितना भी धन्यवाद करूं, कम है। भगवान की कृपा ऐसे ही मेरे बच्चों और हमारे सबसे छोटे सदस्य ‘जूनियर कौशल’ पर बनी रहे।”
“दादा बनने पर बेहद खुश हूं”
शाम कौशल ने आगे लिखा—
“हम सब बहुत खुश और ब्लेस्ड महसूस कर रहे हैं। दादा बनने का एहसास शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। रब राखा।”
इससे पहले विक्की के छोटे भाई सनी कौशल ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी साझा की थी। उन्होंने लिखा— “मैं चाचू बन गया!” पूरे कौशल परिवार में इस समय खुशियों का माहौल है। फैंस भी बेसब्री से “जूनियर कौशल” की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं।



