MP News : एमपी में इस विभाग ने 5 हजार कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

MP News: This department in MP showed the way out to 5 thousand employees.

प्रतीकात्मक फोटो

MP News :  मध्यप्रदेश सरकार ने नगर निगमों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और अनुशासन लाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नगरीय प्रशासन विभाग अब सभी नगर निगमों में एआई-एमएल (Artificial Intelligence–Machine Learning) आधारित फेस आईडी सिस्टम लागू करने जा रहा है।

इस तकनीक के माध्यम से कर्मचारियों की उपस्थिति चेहरे की पहचान से दर्ज होगी। इससे फर्जी हाजिरी और वेतन भुगतान जैसी अनियमितताओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।


भोपाल में बड़ी कार्रवाई — 5 हजार कर्मचारी हटाए गए

नई व्यवस्था की शुरुआत राजधानी भोपाल से हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, शनिवार दोपहर तक 5 हजार से अधिक कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाया गया, जो लंबे समय से अनुपस्थित थे या उपस्थिति दर्ज कराकर कार्य पर नहीं आ रहे थे।

विभाग ने इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए ई-एचएएमएस (e-HAMS) सिस्टम तैयार किया है, जिसके जरिए निगम कर्मचारियों की सेवा से जुड़ी समस्त जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।

कर्मचारियों का विरोध, कचरा वाहन नहीं पहुंचे घरों तक

नई व्यवस्था के विरोध में नगर निगम के चालक वर्ग और सफाईकर्मी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है।
शुक्रवार और शनिवार को उन्होंने काम बंद रखा, जिसके चलते शहर के कई इलाकों में कचरा वाहन नहीं पहुंचे और नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

कर्मचारियों का कहना है कि फेस आईडी सिस्टम से उनकी गोपनीयता प्रभावित होगी और कई पुराने कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाएगी।

विभाग का पक्ष

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीकी बदलाव अनुशासन और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इससे न केवल कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी, बल्कि शहरी सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button