Betul News : पानी से भरे टाके में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत , खेलते समय हुआ हादसा
Betul News: 3-year-old boy dies after drowning in a tank filled with water; accident occurred while playing

Betul News : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भडूस में रविवार सुबह पानी से भरे टाके में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भडूस निवासी अनुष्का बारस्कर घर में खेल रही थी। रविवार सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच बालिका खेलते समय पानी से भरे टाके में गिर गई। जब तक परिजन बच्ची को बाहर निकालते बच्ची की मौत हो चुकी थी।
- Betul Mandi Bhav 29 September 2025 : आज 29 सितंबर 2025 के बैतूल मंडी भाव, 3 हजार बोरे रही उपज की आवक
परिजनों द्वारा मृत अवस्था में बच्ची को जिला अस्पताल लेकर आए। मृत बालिका का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। भडूस में हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।



