Betul News : आपसी विवाद के बाद दंपती ने डैम में लगाई छलांग, महिला की मौत, युवक की तलाश जारी

Betul News: After a dispute, a couple jumped into a dam, the woman died, and the search for the young man continues.

Oplus_131072

Betul News बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आपसी विवाद से परेशान एक दंपती ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को सड़क किनारे छोड़कर बुकाखेड़ी डैम में छलांग लगा दी। घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि युवक की तलाश के लिए पुलिस और गोताखोरों की टीम सर्च अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार, डूबने वाले दंपती की पहचान शुभम करदाते (25) और रोशनी (22) के रूप में हुई है। दोनों ने करीब साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

शनिवार सुबह करीब 9 बजे दोनों ने अपने डेढ़ साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़ा और डैम में कूद गए। हतनापुर निवासी मुन्ना परिहार ने इस घटना को देखा और तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।

कुछ देर की तलाश के बाद पुलिस को रोशनी का शव बरामद हो गया है, जबकि शुभम की तलाश अब भी जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बच्चे को सुरक्षित अपने पास रख लिया है।

 

शुभम के चाचा दीपक पवार ने बताया कि युवक मजदूरी करता था और परिवार में माता-पिता रहते हैं, जबकि बहन की शादी हो चुकी है। झगड़े की असल वजह क्या थी, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button