MP News : एमपी में सोयाबीन खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने की यह घोषणा, किसानों को होगा फायदा

MP News: The Chief Minister made this announcement regarding the purchase of soybean in MP, farmers will benefit.

MP News : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि सोयाबीन की बिक्री में यदि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दर मिलती है तो अंतर राशि का भुगतान सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सोयाबीन का एमएसपी 5300 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है और किसी भी किसान को घाटा नहीं उठाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को जैसीनगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर आयोजित मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन क्षेत्रों में अतिवृष्टि और बीमारी से सोयाबीन की फसल प्रभावित हुई है, वहां सर्वे कराया जा रहा है और सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इसके लागू होने से राशन लेने वालों को अब लंबी कतारों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button