MP News : इस तारीख से कर पाएंगे बाघ, भालू, हिरण, तेंदुए का दीदार, इस दिन से शुरू हो रही सफारी, इतनी देनी होगी राशि
MP News: On this date, you can see tigers, bears, deer, and leopards. The safari begins on this day, and you will have to pay this much.

MP News : पेंच टाइगर रिजर्व (Pench Tiger Reserve) का कोर एरिया एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। जमतरा, कर्माझिरी और दूरिया गेट से तीन महीने बाद पर्यटक फिर से सफारी का आनंद ले सकेंगे और बाघ समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार कर पाएंगे।
इस बार पर्यटकों को पहले से अधिक खर्च करना होगा क्योंकि तीन साल बाद इंट्री और गाइड शुल्क बढ़ा दिया गया है। वर्ष 2021 के बाद अब राज्य शासन ने शुल्कों में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है।
मानसून में बंद रहता है कोर जोन
हर साल 1 जुलाई से 30 सितंबर तक पेंच का कोर एरिया पर्यटकों के लिए बंद रहता है। इस दौरान सड़कों की मरम्मत और संरक्षण कार्य किया जाता है। हालांकि पर्यटक बफर जोन में घूम सकते हैं, लेकिन यहां वन्यजीवों की गतिविधियां कम रहती हैं। इसी कारण कोर जोन के खुलने का देश-विदेश के पर्यटकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
क्यों खास है पेंच टाइगर रिजर्व
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान पेंच, बाघों के गढ़ के रूप में मशहूर है। यहां टाइगर, तेंदुआ, भालू, बारहसिंगा सहित कई दुर्लभ वन्यजीव मिलते हैं। प्रसिद्ध लेखक रुडयार्ड किपलिंग की ‘जंगल बुक’ में वर्णित जंगलों को पेंच पर आधारित माना जाता है।
अब इतने देने होंगे शुल्क
- भारतीय पर्यटकों की एंट्री फीस : ₹2400 से बढ़कर ₹2640
- विदेशी पर्यटकों की एंट्री फीस : ₹4800 से बढ़कर ₹5280
- गाइड शुल्क : ₹480 से बढ़कर ₹800



