Betul Crime News Today : सड़क किनारे मिला कचरा गाड़ी सहायककर्मी का क्षत-विक्षत शव, पूरे क्षेत्र में सनसनी
Betul Crime News Today: The mutilated body of a garbage truck assistant was found on the roadside, causing a sensation in the entire area.
Betul Crime News Today गंज थाना बैतूल क्षेत्र के हमलापुर क्षेत्र मलकापुर रोड पर अज्ञात लोगों ने नपा की कचरा गाड़ी पर तैनात सहायककर्मी की हत्या कर दी। युवक का शव छत-विक्षत हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एएसपी कमला जोशी और गंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले है। गंज थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि मलकापुर रोड हमलापुर क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा मृतक की शिनाख्त भग्गुढाना निवासी दीपक पिता बलराम पवार (22) के रूप में की गई।पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए है। पुलिस ने युवक की हत्या होना बताया गया। युवक बैतूल नगर पालिका की स्वच्छता संस्था ओम सांई विजन की कचरा गाड़ी पर सहायक के पद पर पदस्थ था। घटना स्थल पर डॉग स्कॉट और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि युवक दो दिनों से घर से लापता था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि दीपक कहां गया था और किन लोगों के संपर्क में था। ग्रामीणों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सच्चाई सामने लाने के लिए हर पहलू की जांच की जाएगी।



