Mata Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू हो रही यात्रा
Mata Vaishno Devi Yatra: Good news for the devotees of Mata Vaishno Devi, the journey is starting from this day
Mata Vaishno Devi Yatra: 17 दिनों से रुकी हुई श्री माता वैष्णो देवी यात्रा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। खराब मौसम और तीर्थस्थल तक जाने वाले मार्ग के आवश्यक रखरखाव के कारण इस यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया था, लेकिन अब श्राइन बोर्ड ने नवरात्र से पहले इसे दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। श्रद्धालु 14 सितंबर, रविवार से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रा कर सकेंगे।


