Betul News : अनुग्रह सहायता राशि का प्रकरण लंबित रखने पर तहसील कार्यालय के बाबू पर कार्यवाही, 5 दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश

Betul News: Action taken against the clerk of the tehsil office for keeping the case of ex-gratia assistance pending, instructions to deduct 5 days' salary

Betul News : बैतूल कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया। जनसुनवाई में मुलताई तहसील के ग्राम गेहूं बारसा निवासी जगदीश सूर्यवंशी ने आवेदन के माध्यम से अनुग्रह सहायता राशि दिलाए जाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में बारिश के चलते उनका मकान गिर गया है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदक की व्यथा सुन कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने गंभीरता पूर्वक प्रकरण की जांच की। जिसमें मुलताई तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू की लापरवाही से अनुग्रह सहायता राशि नहीं मिलना पाया गया। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने लापरवाह बाबू के पांच दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश मुलताई तहसीलदार को देते हुए शीघ्र सहायता राशि दिलाए जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 135 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में मुलताई तहसील के ग्राम सावंगी निवासी रसना सूर्यवंशी ने आवेदन के माध्यम से बताया कि बैतूल इटारसी रोड स्थित निजी स्कूल में उन्होंने शिक्षिका के रूप में जॉइनिंग ली थी, जिसके लिए उन्होंने डिपॉजिट भी जमा किया था। सितंबर से अप्रैल माह की अवधि तक का मानदेय सहित डिपॉजिट की राशि 22 हजार 333 रुपए स्कूल संचालक द्वारा अब तक नहीं दिए गए हैं। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने श्रम विभाग के अधिकारी को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शाहपुर तहसील के ग्राम भौंरा निवासी दीपक महोबिया ने आवेदन के माध्यम से भाइयों द्वारा स्वयं की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाने दिए जाने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शाहपुर तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।

अवैध अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश

मुलताई तहसील के ग्राम सोनोरा निवासी कृष्ण राव देशमुख सहित अन्य ने ग्राम में हुए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाए जाने के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मुलताई तहसीलदार को ग्राम सोनोरा में हुए अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम बरई निवासी भारत बोबडे ने अवैध कब्जा हटाए जाने के लिए आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मुलताई तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। बैतूल के बडोरा निवासी ऋषिराम सरले ने नामांतरण किए जाने की मांग की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बैतूल तहसीलदार को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए।

संबल कार्ड बनाए जाने के दिए निर्देश
मुलताई तहसील के ग्राम कुटखेड़ी निवासी नरेंद्र गलफट ने संबल कार्ड बनाए जाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। बैतूल के कंपनी गार्डन आर्य वार्ड निवासी अशोक टेकाम ने ग्राम पाढर बुजुर्ग स्थित आवासीय प्लाट की रजिस्ट्री एवं संशोधन पंजी में प्रविष्टि उपरांत ऑनलाइन अपडेट नहीं किए जाने की शिकायत की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने घोड़ाडोगरी तहसीलदार को प्रकरण के समुचित निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम सुरगांव निवासी राधेश्याम सोनी ने बच्चों के बैंक खाता खोले जाने की मांग की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एलडीएम को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए।

पीएम आवास स्वीकृत किए जाने की मांग–


मुलताई के ताप्ती वार्ड निवासी देवकी पति राजेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम मासोद निवासी गोवर्धन चौरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारी को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। बैतूल मुख्यालय के हमलापुर निवासी जमुना विश्वकर्मा ने आवासीय पट्टा दिलाए जाने के लिए आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button