MP News : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के गाड़ी पर पथराव, वाहन का शीशा टूटा

MP News: Stone pelting on PCC chief Jeetu Patwari's car, vehicle's glass broken

MP News : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले पर रतलाम में रविवार सुबह पथराव की घटना हुई। इस दौरान उनके वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना रतलाम जिले के मांगरोल क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में धाकड़ समाज पर की गई पटवारी की टिप्पणी को लेकर समाजजन नाराज थे और उन्होंने पहले से आंदोलन की घोषणा कर रखी थी। रविवार को पटवारी ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन में शामिल होने रतलाम आ रहे थे। जैसे ही उनका काफिला मांगरोल क्षेत्र से गुज़रा, वहां पहले से मौजूद समाज के लोगों ने काले झंडे दिखाते हुए विरोध शुरू कर दिया।

 

इसी बीच नारेबाजी और हंगामे के दौरान भीड़ में से किसी ने उनके वाहन पर पत्थर फेंक दिया, जिससे कांच टूट गया। घटना के समय पटवारी गाड़ी से नीचे भी उतरे थे। अचानक हुए पथराव से अफरा-तफरी मच गई।पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button