MP News : यूवती को प्रेमी ने दिया धोखा तो जान बचाने वाले युवक से कर ली शादी
MP News: When the girl was betrayed by her lover, she married the young man who saved her life

MP News : 7 दिनों से लापता युवती को अपने पति के साथ देख हर कोई हैरान हो गया। यूवती को अपने प्रेमी ने धोखा दे दिया जिससे आहत होकर युवती ट्रेन के सामने कूदकर जान दे रही थी। मौके पर मौजूद युवक ने यूवती की जान बचाई। यूवती ने जान बचाने वाले युवक से शादी कर ली है।
एम आईजी सीबी सिंह ने बताया कि इंदौर निवासी श्रद्धा तिवारी 7 दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज की। 7 दिन में श्रद्धा वापस तो लौटी लेकिन अपने पति के साथ आई। पुलिस के मुताबिक युवती अपने प्रेमी सार्थक गहलोत से मिलने के लिए रेलवे स्टेशन पहुँची लेकिन प्रेमी ने धोखा दे दिया प्रेमी मिलने ही नही आया। यूवती गुस्से में रतलाम के ट्रेन में बैठ गई और इसने ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
युवती को करण नाम के युवक ने बचा लिया। यूवती ने जान बचाने वाले युवक से मंदसौर के एक मंदिर में शादी कर ली गई। यूवती को अपने पति के साथ शादीशुदा देख परिजनों के भी होश उड़ गए। यूवती के पिता ने बेटी को खूब समझया लेकिन नही मानी। यूवती ने उलट अपने परिजनों से जान का खतरा होना बताया गया। पुलिस का कहना है कि लड़की 22 वर्षीय बालिग है इसलिए उसे युवक के साथ जाने दिया।



