MP News : मध्य प्रदेश के 28 जिलों में बनेंगे एयरस्ट्रिप, विमानन विभाग ने मांगे जिला कलेक्टरों से प्रस्ताव

MP News: Airstrips will be built in 28 districts of Madhya Pradesh, Aviation Department has sought proposals from District Collectors

MP News : मध्य प्रदेश सरकार प्रदेशभर में हवाई सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। विमानन विभाग ने राज्य के 28 जिलों में एयरस्ट्रिप तैयार करने का निर्णय लिया है। वहीं, 5 बड़े महानगरों में चारों ओर नए हेलीपैड बनाए जाएंगे ताकि आपातकालीन सेवाओं और वीआईपी मूवमेंट में आसानी हो सके।

इस संबंध में विभाग ने सभी संबंधित जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर एक महीने के भीतर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।

इन जिलों में नहीं है एयरस्ट्रिप

प्रदेश के जिन 28 जिलों में फिलहाल हवाई पट्टी नहीं है, उनमें कटनी, बैतूल, भिंड, अनूपपुर, मुरैना, बुरहानपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, धार, डिंडौरी, हरदा, नर्मदापुरम, देवास, सीहोर, अलीराजपुर, आगर मालवा, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, श्योपुर, अशोकनगर, नरसिंहपुर, बड़वानी, पांढुर्णा, निवाड़ी, मैहर और मऊगंज शामिल हैं।

उद्देश्य और लाभ

  • दूरदराज़ के इलाकों को राज्य व देश के अन्य हिस्सों से जोड़ा जा सकेगा।
  • आपदा प्रबंधन, मेडिकल इमरजेंसी और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
  • प्रदेश में पर्यटन को गति मिलेगी, खासकर उन जिलों में जो प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से भरपूर हैं।

विमानन विभाग का यह कदम प्रदेश की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और क्षेत्रीय संतुलित विकास की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button