WhatsApp Safety Overview : साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए व्हाट्सएप ने लांच किया यह कमाल का सेफ्टी टूल

WhatsApp Safety Overview: WhatsApp launched this amazing safety tool to protect against cyber fraud

WhatsApp Safety Overview :   देश में बढ़ते ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड के मामलों को देखते हुए, WhatsApp ने भारत में एक नया सेफ्टी फीचर ‘सेफ्टी ओवरव्यू’ (Safety Overview) लॉन्च किया है। यह फीचर खासतौर पर तब काम आता है जब कोई अनजान व्यक्ति आपको किसी WhatsApp ग्रुप में जोड़ने की कोशिश करता है।

इस नए फीचर की मदद से यूजर को यह जानकारी मिलती है कि:

  • ग्रुप किसने बनाया है,
  • उसमें कितने सदस्य हैं,
  • और उसमें शामिल होने से पहले किन सावधानियों को ध्यान में रखना चाहिए।

सबसे बड़ी बात यह है कि जब तक आप खुद शामिल होने का फैसला नहीं करते, तब तक उस ग्रुप की नोटिफिकेशन आपको नहीं दिखाई देगी, जिससे आप बिना किसी दबाव के, सोच-समझकर निर्णय ले सकते हैं। WhatsApp का यह कदम यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि उन्हें अनचाहे ग्रुप्स और संभावित धोखाधड़ी से बचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button