Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर तोहफा, 7 अगस्त को आएगी 27वीं किस्त, जाने कितनी आएगी राशि
Ladli Behna Yojana: Gift to Ladli sisters on Rakshabandhan, 27th installment will come on 7th August, know how much amount will come

Ladli Behna Yojana: मध्य प्र देश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को 27वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, और इस बार इंतजार की वजह और भी खास है रक्षाबंधन का बोनस।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी गुरुवार, 7 अगस्त 2025 को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार महिलाओं के खातों में ₹1250 की नियमित किस्त के साथ ₹250 का रक्षाबंधन गिफ्ट सहित कुल 1500 रुपये ट्रांसफर किये जायेंगे।
सरकार का यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और पर्व के अवसर पर सम्मान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।वित्त विभाग ने योजना की राशि सुचारू रूप से ट्रांसफर करने की तैयारियाँ पूरी कर ली है।



