MP Weather Update : प्रदेश में मानसून पर लगा ‘ब्रेक’ इस तारीख के बाद मिल सकती है राहत, बारिश की बनी संभावना

MP Weather Update: Monsoon has been put on a 'break' in the state, relief can be expected after this date, possibility of rain

MP Weather Update :  मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून की रफ्तार थम गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ का पूर्वी हिस्सा अरुणाचल प्रदेश के पास फूटहिल्स हिमालय में स्थित है, जबकि पश्चिमी छोर भी फूटहिल्स के नजदीक बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में कोई सक्रिय प्रणाली (सिस्टम) न होने की वजह से मानसूनी ट्रफ को आवश्यक ऊर्जा (करंट) नहीं मिल पा रही है, जिसके चलते बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ी हैं। प्रदेश में इस समय ‘ब्रेक मानसून’ जैसी स्थिति बनी हुई है।

 

हालांकि राहत की खबर यह है कि 8 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश के करीब 28 जिलों में वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, 12 अगस्त के बाद एक और सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे प्रदेश में फिर से मौसम सक्रिय हो सकता है और व्यापक वर्षा देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मप्र के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर, पांढुर्णा जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना बनी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button