MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के इन जिलों में वज्रपात के साथ होगी तेज बारिश, चलेगी तेज हवाएं

MP Weather Alert: There will be heavy rain with thunderstorms and strong winds in these districts of Madhya Pradesh

MP Weather Alert :  मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। नर्मदापुरम, उज्जैन, चंबल, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर; भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग भोपाल ने जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटो के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला जिलों में बारिश की संभावना बनी है। 
इन जिलों में वज्रपात की संभावना
सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढूर्णा जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button