Betul News : मछली पकड़ते समय तालाब में डूबा युवक, मौत, हादसे से गाँव में पसरा मातम

Betul News: A young man drowned in a pond while fishing, died, the accident caused mourning in the village

Betul News : जिले के ग्राम देवगांव चौकी में शनिवार को तालाब में मछली पकड़ने गए युवक की पानी मे डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने तालाब से शव को बाहर निकाला।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भीमराव पिता गन्नू आहाके उम्र 35 वर्ष शनिवार लगभग 12 बजे मछली पकड़ने के  लिए तालाब गया था। युवक का संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्राम कोटवार ने तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलती है एसडीआरएफ की मौके पर पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button