MP News : उज्जैन में मस्जिद तोड़ने को लेकर विवाद, पथराव के बाद पुलिस किया लाठीचार्ज
MP News: Dispute over mosque demolition in Ujjain; police resort to lathi-charge following stone-pelting.
मध्य प्रदेश –
उज्जैन में बवाल, पथराव। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। दरअसल, सिंहस्थ (कुंभ) के लिए सड़क चौड़ी होनी है। इसमें शाही मस्जिद भी आ रही है। मस्जिद ध्वस्तीकरण के खिलाफ आज सुबह हजारों मुस्लिम इकट्ठा हुए हैं। pic.twitter.com/C3E4Pi6yAh
— Sachin Gupta (@Sachingupta) September 28, 2026
MP News : सिहस्थ को लेकर उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है। सोमवार को शाही मस्जिद का एक हिस्सा हटाने की कार्यवाही के दौरान बवाल मच गया। कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। महिलाओं ने चक्का जाम किया इस दौरान कुछ उपद्रवियों में पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। लाठी भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा। भीड़ को तीतर बितर करने के लिए पुलिस ने आँसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस ने सभी से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि लोग किसी के भी बहकावे में ना आए। किसी ने शासकीय कार्य को बाधित किया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
भोपाल में भी पुलिस अलर्ट
उज्जैन में हुए विवाद के बाद भोपाल में भी पुलिस अलर्ट है। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। पुलिस हर हरकत पर नजर रख रही है।



