Betul Congress News : किसानों की समस्याओं को लेकर 30 सितंबर को कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी

Betul Congress News: Congress to stage protest on September 30 over farmers' issues; preparations underway to lay siege to the Collectorate.

Betul Congress News ;- बैतूल किसानों और मजदूरों की समस्याओं तथा उनके अधिकारों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल 30 सितंबर को जिला मुख्यालय पर किसान आंदोलन और प्रदर्शन करेगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पहले 1 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तिथि में संशोधन करते हुए अब इसे 30 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा के नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन और कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा।
कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे गंज बैतूल स्थित आभाश्री होटल के सामने वृंदावन गार्डन में आमसभा होगी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान जनरैली के रूप में कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे। रैली बाबू चौक, टांगा स्टैंड, रसोई रेस्टोरेंट और शिवाजी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। यहां कलेक्ट्रेट का घेराव कर किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने 26 से 29 सितंबर तक जिले के ब्लॉक, उप-ब्लॉक, नगर और मंडलम स्तर पर जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों व मजदूरों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं से संबंधित हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और उन्हें 30 सितंबर के आंदोलन में शामिल होने के लिए लामबंद करेंगे।
जिला कांग्रेस ने संगठन के पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों, पूर्व विधायकों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता लवलेश बब्बा राठौर ने बताया कि आंदोलन में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह, पूर्व विधायक डॉ. पी.आर. बोड़खे, पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम, पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी, प्रदेश सचिव समीर खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र जैसवाल, नारायण राव धोटे जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग, जगदीश गब्बर गोचरे जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, पंजाब अहाके  जिलाध्यक्ष आदीवासी  कांग्रेस, नितिन गाडरे जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, महेंद्र भारती जिलाध्यक्ष पंचायतीराज संगठन, संजय यादव जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, अनुराग मिश्रा जिलाध्यक्ष सेवादल मोनिका निरापूरे  पुष्पा पन्द्राम जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, रोहन ठाकुर जिलाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों किसानों सहित उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button