MP Weather Update : एमपी में मानसून की विदाई का समय नजदीक, जाने आगामी दिनों कैसे रहेगा मौसम का मिजाज

MP Weather Update: The time for the monsoon's withdrawal from MP is drawing near; find out what the weather will be like in the coming days.

MP Weather Update :  मध्य प्रदेश में अब मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। चार-पांच दिनों के भीतर मध्य प्रदेश से मानसून की वापसी की संभावना बनी है। मध्य प्रदेश में अब बारिश का अलर्ट नहीं है। 30 सितंबर से प्रदेश के कई जिलों में धूप खिलने और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बनी है। अब बारिश की उम्मीद कम है। नया सिस्टम एक्टिव होने की स्थिति में ही बारिश हो सकती है।

छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना

मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना बनी है। भारी बारिश की संभावना नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button