MP Weather Alert : नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा सहित एमपी के 7 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, चलेगी झोकेदार तेज हवाएं

MP Weather Alert: Red alert for rain in 7 districts of MP including Narmadapuram, Betul, Harda, strong gusty winds will blow

MP Weather Alert :  तीन चक्रवर्ती संरचना बनी हुई है जिसके कारण मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना बनी है। प्रदेश के कुछ जिलों में हुई बारिश के कारण जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने एमपी के सीहोर, नर्मदापुरम बैतुल, हरदा, नरसिंहपुर छिंदवाडा पांढुर्णा जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटो के दौरान अतिभारी बारिश होने की संभावना बनी है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोकेदार हवाएं भी चल सकती है।
इन जिलों में भी बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग के अनुसार विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, डिडोरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, भोपाल, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, शिवपुरी, ग्वालियर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला में भी कही कही तेज तो कही मध्यम बारिश होगी।
Oplus_131072
इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा
अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और इलाकों में मध्यम से उच्च स्तर का फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा संभव है।
पूर्वी-मध्यप्रदेश-अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, निवाड़ी, सागर, सिवनी, शहडोल, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया जिले।
पश्चिमी-मध्यप्रदेश-अशोकनगर, आगर मालवा, बैतूल, बड़वानी, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, धार, गुना, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शिवपुरी, शाजापुर, उज्जैन, विदिशा और होशंगाबाद जिले शामिल है।
सतपुड़ा जलाशय के खोले गए 7 गेट, भड़ंगा नदी उफान पर
बैतूल। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर छोटे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। शाहपुर-चोपना क्षेत्र में बहने वाली भड़ंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
तेज बारिश के चलते सारणी स्थित सतपुड़ा जलाशय का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जलाशय के सात गेट खोल दिए हैं, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है। जिलेभर में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। अधिकांश लोग सिर्फ जरूरी कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। वहीं, जिला मुख्यालय पर भी कई स्थानों पर सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। शनिवार सुबह भी जिला मुख्यालय पर तेज बारिश हुई। दिन भर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा।

जिले के सभी ब्लॉकों में अच्छी बारिश
जिले के सभी 10 ब्लॉकों में पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार से शनिवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 30.4, घोड़ाडोंगरी 57.0, चिचोली 28.0, शाहपुर 42.0, मुलताई 49.2, पट्टन 29.2, आमला 22.0, भैंसदेही 60.0, आठनेर 17.2 और भीमपुर में 37.0 मिमी बारिश हुई है। अब तक जिले में औसत बारिश का आकड़ा 435.9 यानी 17 इंच बारिश हो चुकी है। 
सारनी सतपुड़ा गेट के खोल 7 गेट
सारनी क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से सतपुड़ा जलाशय का जल स्तर बढ़ते ही जलाशय के 7 गेट 6-6 फिट तक खोल दिए है। जलाशय से 32 हजार क्यूसेक प्रतिसेंकेंड पानी छोड़ा जा रहा है। सतपुड़ा जलाशय से पानी के लेवल को मेंटेंन किया जा रहा है। सारनी क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 87 मिमी बारिश दर्ज की है। सतपुड़ा जलाशय का पानी छोड़ने के कारण भडं़गा नदी उफान पर आ गई है। शाहपुर चौपना मार्ग घंटों तक बाधित रहा। रास्ता बाधित होने से चोपना क्षेत्र के रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button