स्कूली शिक्षा विभाग ने ई- अटेंडेंस व्यवस्था लागू की 15 दिन बीत गए हैं। अभी तक यह व्यवस्था फेल साबित हुई है। कई शिक्षक बहाने बनाकर ई- अटेंडेंस नहीं लग रहे हैं। इस मामले में स्कूली शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि जो भी टीचर ई- अटेंडेंस नहीं लगाएंगे उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और उनके मानदेय में कटौती की जाएगी। 18 जुलाई से पूरे प्रदेश में अनिवार्य रूप से व्यवस्था को लागू कर दिया है। शिक्षकों को हमारे शिक्षक ऐप के माध्यम से ई- अटेंडेंस लगाना अनिवार्य कर दिया है। मध्य प्रदेश में अब तक 80% शिक्षकों ने ई- अटेंडेंस नहीं लगाई है।