Weather Alert : छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट

Weather Alert: Alert of heavy rain in many districts of Chhattisgarh and Madhya Pradesh

Weather Alert :  छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग मौसम विभाग से मेरी जानकारी के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, झारखंड, त्रिपुरा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
असम और मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग भोपाल द्वारा बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बालाघाट जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, सिवनी, मंडला, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, भोपाल, विदिशा, बुरहानपुर, खरगौन, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, निवाड़ी, मैहर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button