MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के 11 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएँ
MP Weather Alert: Alert of very heavy rain in 11 districts of Madhya Pradesh, strong winds will blow at the speed of 40 kilometers per hour

MP Weather Alert : पिछले 24 घंटों के दौरान, प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में कहीं कहीं, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा ।
पिछले 24 घंटो में, अधिकतम तापमान भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में 2.3-3.9°C तक काफी गिरे, ग्वालियर, रीवा संभागों के जिलों में 2.3-3.8 °C तक काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
वे भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से 5.2-8.8°C तक विशेषरूप से कम रहे एवं रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से 3.6-5.0°C तक काफी कम रहे।
पिछले 24 घंटों में, न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में सामान्य से 3.4-3.8°C तक काफी कम रहे; भोपाल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से 1.5-2.8°C तक कम रहे।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल में सोमवार जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, स्योपुरकला, उमरिया डिडोरी, कटनी, मंडला, पन्ना दमोह, जिले में अतिभारी बारिश होगी। इसके अलावा विदिशा, रायसेन, सिहोर गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, जबलपुर, बालाघाट, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी,भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम बैतूल हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर,झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच सिगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, जिलो में बारिश का अलर्ट जारी किया है।



