MP weather update: मध्य प्रदेश में आफत की बारिश से मचेगी तबाही, इन 54 जिलों में होगी झमाझम बारिश, रेड अलर्ट जारी

MP weather update
MP weather update

MP weather update: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही झमाझम बारिश का दौर भी जा रही है। एक तरफ मौसम सुहाना हो गया है वहीं दूसरी तरफ लगातार बारिश होने से सड़क पर पानी भर गया है। मौसम वैज्ञानिको ने अगले 4 दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी भोपाल में रुक रुक कर बारिश हो रही है वहीं राज्य के कई जिलों में उमस भरी गर्मी के वजह से लोगों का बुरा हाल है। राज्य का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश (MP weather update)

मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनों तक तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, भोपाल, राजगढ़, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास और मंदसौर में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश होगी।

Also Read: MP News: मप्र के इस स्टेशन पर मिलेगी लग्जरी होटल जैसी सुविधा, 50 रूपये में मिलेगा AC हॉल और चाय कॉफी, जानिए पूरी खबर

कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

लगातार होने वाली बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाढ़ को लेकर तैयारियां शुरू करने का आदेश जारी किया है ताकि राज्य के लोगों को किसी भी तरह की समस्या ना हो।

Also Read:MP Promotion News: खत्म हुआ बरसों का इंतजार! जुलाई अंत से शुरू होगा कर्मचारियों अधिकारियों का प्रमोशन, जारी हुआ आदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button