MP Promotion News: खत्म हुआ बरसों का इंतजार! जुलाई अंत से शुरू होगा कर्मचारियों अधिकारियों का प्रमोशन, जारी हुआ आदेश

MP Promotion News: 9 साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जुलाई के अंत तक प्रमोशन का काम शुरू हो जाएगा। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की और इसमें प्रमोशन के डेडलाइन तय की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अफसर कर्मियों की गोपनीय चित्रावली एक सप्ताह में तैयार करना जरूरी है।
इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि जुलाई के अंत तक हर हाल में कर्मचारियों का प्रमोशन शुरू हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को 9 साल से अटके प्रमोशन के लिए और इंतजार नहीं करना पड़े इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए।
जुलाई के अंत तक 50000 कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन (MP Promotion News)
जुलाई के अंत तक 50000 से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा। इसमें मंत्रालय स्तर से लेकर जिला स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा।एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर अक्टूबर में होने वाली डीसी के बाद 50000 और कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रमोशन होगा।
कर्मचारियों के चेहरे पर खिली खुशी
मध्य प्रदेश में प्रमोशन की जानकारी सामने आने के बाद कर्मचारी और अधिकारियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। आखिरकार 9 साल के बाद कर्मचारियों को अब प्रमोशन मिलने वाला है।
Also Read:MP News: अब पूरे मध्य प्रदेश में बदल जाएगा हाजिरी सिस्टम, एक गलती से कटेगा आधे दिन का वेतन



