MP Covid-19 Alert: मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट से मची तबाही, इन जिलों में तेजी से फैल रहा है COVID, देखिए अपडेट

MP Covid-19 Alert: मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। कोरोनावायरस के नए वेरिएंट से तबाही मच गई है। एक्सएफजी नाम के इस नए वेरिएंट को लेकर सबसे डराने वाली बात ये है कि, ये सबसे तेजी से फैलने वाला वायरस भी साबित हुआ है। इसी कड़ी में 44 नमूनों में से 28 नमूनों यानी 63.6 प्रतिशत में एक्सएफजी वेरिएंट पाए गए हैं। रिसर्चर्स की मानें तो ये नया वेरिएंट पहले से फैल रहे एलएफ 7 वेरिएंट से ही बना है।
इन जिलों में फैल रहा है नया वेरिएंट (MP Covid-19 Alert)
मध्य प्रदेश के भोपाल इंदौर नर्मदा पुरम बैतूल सहित कई जिलों में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है।एक्सएफजी वेरिएंट अन्य वेरिएंट के तुलना में ज्यादा खतरनाक है।डॉक्टरो ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। कोरोनावायरस के इस नए वेरिएंट से बुजुर्गों को और बच्चों को ज्यादा खतरा है।
क्या है नए वेरिएंट के लक्षण?
तेज बुखार: कोरोनावायरस के इस नए वेरिएंट के मुख्य लक्षणों में से एक तेज बुखार है। एक्सएफजी वेरिएंट के होने पर व्यक्ति को तेज बुखार हो जाता है और दवा खाने पर भी बुखार नहीं जाएगा।
सर्दी खांसी : इस वेरिएंट के होने पर बुखार के साथ-साथ शादी खांसी भी हो जाती है।
शरीर में कमजोरी महसूस होना: कोरोनावायरस के इस नए वेरिएंट के होने पर शरीर में कमजोरी महसूस होगी।



