Indian Railway: सफर होगा शानदार! अब जनरल डिब्बो में भी मिलेगा AC जैसा खाना, IRCTC ने शुरू की नई सुविधा

Indian Railway: हमारे देश में ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में है। स्लीपर और AC क्लास में तो लोग आसानी से सफर करते हैं लेकिन जनरल क्लास में सफर करना मुश्किलों से भरा होता है। स्लीपर क्लास में खाने-पीने को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई बार लोगों को पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ता है।
आईआरसीटीसी ने जनरल क्लास के लोगों के लिए एक खास सुविधा की शुरुआत की है। अब जनरल क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को भी गुणवत्ता युक्त भोजन मिलेगा इसके लिए रेलवे ने अक्षय पात्र योजना की शुरुआत की है।
क्या मिलेगा खाने में? (Indian Railway )
इस योजना के अंतर्गत यात्रियों को 80 रुपए में बेहद शानदार खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इस गाने में दाल चावल सब्जी रोटी अचार नैपकिन और खाने के लिए चम्मच भी दिया जाएगा साथ ही पानी भी दिया जाएगा। आईआरसीटीसी ने विशेष कर जनरल क्लास की यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू की है। यात्रियों तक सीधे वेंडर जाकर पहुंचाएंगे।
खाना यात्रियों को बार-बार खाना मांग कर परेशान नहीं होना पड़ेगा। फिलहाल भारत के 6 ट्रेनों में इस सुविधा की शुरुआत की गई है। आईआरसीटीसी ने कहा कि जल्दी बाकी ट्रेनों में भी इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।



