Ahmedabad plane crash: क्या प्लेन क्रैश से हॉस्टल में मारे गए लोगों के परिवारों को भी मिलेगा एक करोड रुपए? टाटा ग्रुप ने दी ये महत्वपूर्ण जानकारी

Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भयंकर प्लेन हादसा हो गया जिसमें सभी यात्री मारे गए। यह प्लेन एक डॉक्टर हॉस्टल के ऊपर गिरा जिसकी वजह से हॉस्टल में काम करने वाले लोग और कई डॉक्टर भी काल के गाल में समा गए। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे जाने वाले यात्रियों के परिजनों को टाटा ग्रुप ने एक करोड रुपए देने का ऐलान किया है। अब लोगों के दिमाग में यह सवाल आ रहा है कि क्या हॉस्टल में मारे गए लोगों के परिजनों को भी एक करोड रुपए मिलेगा।

टाटा ग्रुप में बताई सच्चाई (Ahmedabad plane crash)

एयर इंडिया का स्वामित्व रखने वाले टाटा ग्रुप ने साफ शब्दों में कहा है कि मुआवजे की राशि उन 24 परिवार के लोगों को भी मिलेगा जो हॉस्टल में काम कर रहे थे और इस हादसे में अपनी जान गवा दिए ।

टाटा ग्रुप ने यह भी ऐलान किया है कि हादसे में घायल लोगों का इलाज का खर्च टाटा ग्रुप देगी साथ ही जरूरी देखभाल भी टाटा ग्रुप के द्वारा ही किया जाएगा।

इस हादसे में जो हॉस्टल टूट गया है इसका निर्माण भी टाटा ग्रुप के द्वारा कराया जाएगा। हालांकि अभी मृत्यु को के परिजनों की जानकारी जुटा जा रही है और सब कुछ क्लियर होने के बाद ही मुआवजे की राशि दी जाएगी।

चंद मिनट में उजड़ गया सबकुछ

फ्लाइट उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही क्रैश हो गया और इस फ्लाइट हादसे में कई परिवार उजड़ गए। इस प्लेन क्रैश को भारत का सबसे बड़ा प्लेन क्रैश माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज मृत्यु को के परिजनों से मिले साथ ही घायलों का भी उन्होंने हाल-चाल पूछा।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के संविदा कर्मियों की सैलरी में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, अब इतना परसेंट बढ़कर मिलेगा वेतन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button