MP News: मध्य प्रदेश के संविदा कर्मियों की सैलरी में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, अब इतना परसेंट बढ़कर मिलेगा वेतन

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के संविदा कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। सरकार ने राज्य के डेढ़ लाख संविदा कर्मियों के वेतन में 2.94 परसेंट की बढ़ोतरी की है जिससे उनके सैलरी मे बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी माना जाएगा । वित्त विभाग के द्वारा गुरुवार की शाम को इस बढ़ोतरी का आदेश जारी किया गया और यह बढ़ोतरी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के रिपोर्ट के आधार पर किया गया है।

संविदा कर्मियों की सैलरी में हुई बढ़ोतरी (MP News)

मध्य प्रदेश के संविदा कर्मियों की सैलरी में 2.94 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है जिससे उनके सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगी। 2024-25 वृत्तीय वर्ष में सैलरी में 3.78 परसेंट की बढ़ोतरी हुई थी।

वेतन वृद्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह महंगाई भत्ते और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर किया गया है। इससे संविदा कर्मियों की सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

वेतन वृद्धि से खुश नहीं है कर्मचारी संघ

संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौड़ ने कहा कि हमें उम्मीद थी की सैलरी में चार परसेंट की बढ़ोतरी होगी लेकिन सरकार ने केवल 2.94 परसेंट की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी बिल्कुल ठीक नहीं है क्योंकि इससे सैलरी में 300 से ₹1500 तक की बढ़ोतरी होगी। सरकार को अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए।

Also Read:MP transfer news : मप्र में चली तबादला एक्सप्रेस, तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

वित्त विभाग के द्वारा सैलरी बढ़ोतरी का आदेश दिया गया था जिसके बाद संविदा कर्मियों की सैलरी में उछाल देखने को मिला है। सरकार के इस फैसले से संविदा कर्मी बेहद खुश है।

Also Read:MP News: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब एयरपोर्ट पर ₹10 में मिलेगा नाश्ता, शुरू हुई नई सेवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button