Betul Mandi Bhav 04 Jun 2025 : आज 04 जून 2025 के बैतूल मंडी भाव, 5 हजार रुपये बिकी तुअर
Betul Mandi Bhav 04 Jun 2025 : Betul Mandi Bhav today 04 June 2025, tur sold for 5 thousand rupees
Betul Mandi Bhav 04 Jun 2025 : बुधवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 04 जून 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 09 हजार 585 बोरे रही। 3954 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 2340 बोरे मक्का की आवक 3063 बोरे रही है। कृषि उपज मंडी में गेंहू, मक्का और सोयाबीन सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में बुधवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू, मक्का और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग की आवक आई और उड़द की आवक नही
बुधवार को मंडी में मूंग की आवक आई और उड़द की आवक नही आई । गत दिवस मूंग के दाम 7200 से लेकर 7200 रुपये तक है। उड़द की आवक नही आई पिछले दिनों दाम 7200 प्रति किवंटल के पार थे।

