Gold- Silver Price 04 Jun 2025: सोने- चांदी के दामों में फिर बढ़ोतरी, एक लाख के पार पहुँचे चांदी के दाम
Gold- Silver Price 04 Jun 2025: Gold and silver prices increased again, silver prices crossed one lakh

Gold- Silver Price 04 Jun 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 04 जून 2025 दिन बुधवार को सोना-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 96 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 96988 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 96600 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 88841 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 72741 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 56738 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। बुधवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख एक हजार रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

