Betul CM Live : बैतूल के सारणी से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का लाइव उद्बोधन, देखिए वीडियो
Betul CM Live: Live address of Chief Minister Dr. Mohan Yadav from Rani of Betul, watch video
Betul CM Live: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज 28 मई बुधवार को सारणी में एक भव्य स्व सहायता समूहों के सम्मेलन का आयोजन किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जिले के विकास को नई दिशा देने वाले 464.55 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव सारणी के बगडोना हेलीपैड पर पहुंचें। इसके बाद यहां से भव्य यात्रा के साथ मुख्यमंत्री डॉ.यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
स्व सहायता समूहों के सम्मेलन व विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री और बैतूल सांसद श्री दुर्गादास उईके तथा मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल करेंगे। इस अवसर पर बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा मोहन नागर, जिला योजना समिति सदस्य सुधाकर पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



