MP News: सारणी में 28 मई को होगा भव्य स्व-सहायता समूह सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

MP News: A grand self-help group conference will be held in Sarni on May 28, Chief Minister Dr. Mohan Yadav will participate

MP Today News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 28 मई को बैतूल के सारणी में भव्य स्व-सहायता समूह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन “सामर्थ्य से स्वाभिमान” थीम पर आधारित होगा, जिसमें जिले को विकास कार्यों की कई महत्वपूर्ण सौगातें भी मिलेंगी।

 

सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सम्मेलन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने हेलीपैड, मंच निर्माण, प्रदर्शनी, मंच संचालन, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम, लोकमाता अहिल्याबाई देवी पर केंद्रित कार्यक्रम, जन दर्शन तथा हितग्राहियों को हितलाभ वितरण सहित सभी पहलुओं की सघन तैयारियों के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था के लिए कार्यक्रम स्थल पर पानी के टैंकर लगाने, सुगम पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं चिकित्सा दल तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

समग्र से ई-केवाईसी के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि शेष बचे हितग्राहियों का समग्र पोर्टल से ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके लिए ग्राम स्तर पर भ्रमण करने वाली टीमें गठित की जाएं।

 

नजूल पट्टों का नवीनीकरण शीघ्र पूर्ण करें

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में नजूल पट्टों के नवीनीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि जिन हितग्राहियों ने नोटिस के बावजूद नवीनीकरण नहीं कराया है, उनके पट्टे निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। शुक्रवार तक 60 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

केसीसी और जल गंगा अभियान की हुई समीक्षा

बैठक में पशुपालन विभाग अंतर्गत केसीसी प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रकरण स्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश दिए।vइसके अलावा, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को सभी नहरों को राजस्व अभिलेख में दर्ज कराने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button