MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 33 जिलों आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवाएं
MP Weather Alert: Alert of rain with thunderstorm in 33 districts of Madhya Pradesh, strong winds will blow

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अभी बारिश का दौर खत्म नहीं हुआ है। पश्चिमी विक्षोंभ के करना पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग में सोमवार को जारी की गई अलर्ट में बताया कि अगली 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, अनुपपुर, डिडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पाडुर्गा जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
यह बनी है मौसम की स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अक्षांश 32°N के उत्तर में देशांतर 72°E पर मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों में एक टूफ के रूप में है। माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है।
एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी हरियाणा और उससे सटे पूर्वोत्तर राजस्थान पर समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
एक ट्रफ़ पंजाब के मध्य भागों से दक्षिण हरियाणा और उससे सटे उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से होते हुए मध्य प्रदेश के मध्य भागों तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊचाई पर विस्तृत है।
एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ़ पंजाब से हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार और उत्तरी गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर उत्तरी बांग्लादेश तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बनी हुई है।
एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
एक चक्रवातीय परिसंचरण मध्य महाराष्ट्र के ऊपर माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
इन संभागों में दर्ज की गई बारिश
पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं कहीं; शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानो पर वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से 3.4-4.1°C तक काफी कम रहे; भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से 1.9 -2.5°C तक कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में 2.9°C तक काफी गिरे; उज्जैन संभाग के जिलों में 2.5°C काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से 1.8 2.2°C अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।


