Betul Today News: नर्सिक आफिसर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में फंदे पर लटका मिला शव
Betul Today News: Nursing officer committed suicide by hanging, body found hanging in the house

Betul Today News: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटारसी रोड कोसमी निवासी एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। जिस समय महिला ने फांसी लगाई, उस समय घर पर वह अकेली थी। जब पति घर वापस लौटा तो महिला का शव फांसी के फंदे लटका मिला। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात वह कोसमी क्षेत्र के इटारसी रोड स्थित उनके घर पर ही थीं। पति ने बताया वह खाना खाने के बाद टहलने गया था, वापस आने पर गेट बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद जब उन्होंने खिड़की से अंदर झांका, तो कल्पना फांसी पर लटकी मिली। पुलिस के मुताबिक कल्पना ग्राम मिर्जापुर की रहने वाली है। 15 वर्ष पहले कल्पना का माथनी निवासी आत्माराम भुसारे के साथ विवाह हुआ था। महिला के दो बच्चे भी है। मृतिका का पति आत्माराम भुसारे ड्राइवर हैं। वर्तमान में वे इटारसी रोड पर रह रहे थे।
कल्पना एक निजी अस्पताल में नर्सिंग आफिसर के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि कल्पना ने रविवार 3 बजे तक अपनी ड्यूटी भी पूरी की थी। मृतिका का सोमवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने किस कारण से आत्महत्या की है, यह कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



