MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, बैतूल में झमाझम बारिश से मौसम में घुली ठंडक

MP Weather Alert: Rain alert in many districts of Madhya Pradesh, heavy rain in Betul brings coolness in the weather

फ़ाइल

MP Weather Alert:  पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग भोपाल में जारी की गई थी अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों बारिश की संभावना है।

इसके अलावा सीधी, उमरिया, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़‌वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

बैतूल में हुई तेज बारिश

शनिवार दोपहर को बैतूल में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर लगभग 3:30 बजे तेज बारिश होना शुरू हो गई। आधे घंटे से अधिक समय तक बारिश होते रही सड़कों से पानी बहने लग गया था। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। अधिकतम तापमान गिरावट दर्ज की है। शनिवार का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया है। अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले में कही-  कही तेज बारिश होने की संभावना है।

बारिश से बिजली सप्लाई बाधित

बैतूल में बारिश होने के बाद आधे शहर की बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। गौठान क्षेत्र में पेड़ गिरने के कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button