Betul News: बैतूल जिले में जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर कलेक्टर सख्त, दो ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त
Betul News: Collector strict on slow progress of Jal Jeevan Mission in Betul district, contracts of two contractors cancelled
Betul News: बैतूल में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सख्त रुख अपनाया गया है। 13 मई को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त किए जाएं। इन निर्देशों के अनुपालन में कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पी.एच.ई.) द्वारा विकासखंड भीमपुर के ग्राम सोनाझर, दूनी, टिपरिंग तथा विकासखंड चिचोली के ग्राम चकचूना हजुरी, खोकराखेड़ा, पंछी, सिपलई, अटारी, बेला, खपरिया एवं नांदरा में कार्य कर रही दो ठेकेदार फर्मों जिसमें मेसर्स सतपुड़ा कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स, चिचोली एवं मेसर्स मनोरमा कंस्ट्रक्शन कंपनी, अन्नपूर्णा कॉलोनी, हरदा — के अनुबंध निरस्त कर दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, जिले के अन्य 45 अनुबंधों में कार्यरत ठेकेदारों को भी कार्य की धीमी गति के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। यदि इन ठेकेदारों द्वारा कार्य शीघ्र पूर्ण नहीं किया जाता है, तो उनके विरुद्ध भी अनुबंध निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।



