Monsoon News : जाने मध्य प्रदेश में कब तक आएगा मानसून, मौसम विभाग अपडेट

Monsoon News: Know when will the monsoon arrive in Madhya Pradesh, Meteorological Department update

Monsoon News: जून माह में आने वाले मानसून को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून चार दिन पहले दस्तक दे सकता है। 27 मई तक मानसून के केरल तट पर पहुंचने की संभावना जताई है। केरल में मानसून के पहुंचने के बाद मध्यप्रदेश में भी इसकी एंट्री होगी। बैतूल जिले में 15 से 20 जून तक मानसून के सक्रिय होने और झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। प्रति वर्ष देखने में आता है कि जिले में 20 से 25 मई तक मानसून की बारिश हो जाती है। मानसून आने के पहले कई बार प्री मानसून की भी बारिश हो जाती है। जिससे किसान प्री मानसून में ही बोवनी कर देते हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक  इस बार जिले में चार से पांच दिन पहले मानसून के दस्तक देने की संभावना बनी है। 7 जून से मृग नक्षत्र की शुरूआत हो जाती है। ऐसी स्थिति में बारिश की भी संभावना बन जाती है। इस बार अच्छी खबर यह है कि 105 प्रतिशत मानसून की बारिश होने की संभावना है। इसे सामान्य से बेहतर माना जाता है। पिछले वर्ष भी बैतूल में बारिश का कोटा पूरा हो गया था। इस वर्ष में भी अच्छी बारिश होने और कोटा पूरा होने की संभावना बनी है। 
अगले 13 मई तक बैतूल में बारिश की संभावना
आगामी तीन दिन तक बैतूल जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। अगले 24 घंटों के दौरान बैतूल मुख्यालय सहित जिले के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है। उल्लेखनीय है कि पिछले चार-पांच दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रतिदिन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मई माह में जहां तापमान 40 डिग्री के पार बना रहता है। बारिश के कारण तापमान 35 डिग्री के इर्द-गिर्द घूम रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बैतूल में अगले 13 मई तक बारिश की संभावना बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button