Ladli Behana Yojana: 24वीं किस्त आने से पहले लाडली बहनों को बड़ा झटका, योजना से कट गए हजारों महिलाओं के नाम

Ladli Behana Yojana
Ladli Behana Yojana

Ladli Behana Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को वृतीय सहायता राशि देना है। इस योजना के अंतर्गत 60 साल तक की महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दी जाती है लेकिन 60 साल की उम्र होने के बाद उनका नाम इस योजना से कट जाता है। 60 साल की उम्र के बाद महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन ₹600 हर महीने दिए जाते हैं।

24वीं किस्त का इंतजार कर रही है महिलाएं (Ladli Behana Yojana)

लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी हो चुकी है और अब महिलाएं बेसब्री से 24वीं किस्त का इंतजार कर रही है। उम्मीद है कि 10 मई तक लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी जाएगी हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

कई महिलाओं का लिस्ट से कट गया नाम

2025 में लाडली बहन योजना में कई बदलाव हुए हैं जिसके वजह से छिंदवाड़ा की 10963 महिलाओं का नाम योजना से कट गया है। इन महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इन महिलाओं में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं, अपात्र महिलाएं और मृत महिलाएं शामिल है।

Also Read:Betul Today News: बाबूजी के विचारों को आगे बढ़ा रहा खण्डेलवाल परिवार, विजय सेवा न्यास की वर्षगाठ पर 26 बेसहारा बच्चों को लिया गोद

इस योजना पर सरकार हर महीने 47 करोड रुपए खर्च कर रही है और विशेषज्ञों का कहना है कि इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और सरकार महिला उत्थान का कार्य भी कर रही है।

Also Read:MP News: मप्र को मिलेगी रफ्तार, अगले 5 साल में बनेगी एक लाख किलोमीटर सड़के

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button