MP Teacher Protests :  शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में सड़कों पर उतरे शिक्षक, बैतूल से भोपाल पहुंचे सैकड़ों शिक्षक

MP Teacher Protests: Teachers took to the streets in protest against the Teacher Eligibility Test, hundreds of teachers reached Bhopal from Betul.

MP Teacher Protests : बैतूल: सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अनिवार्य किए जाने के फैसले के विरोध में अब शिक्षकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। शनिवार को भोपाल में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बैतूल जिले से भी सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार सरकार ने सभी शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत शिक्षकों को परीक्षा पास करने के लिए दो अवसर दिए जाएंगे। यदि कोई शिक्षक दोनों प्रयासों में असफल रहता है, तो उसे नौकरी से बाहर किए जाने का प्रावधान भी रखा गया है। इस निर्णय को लेकर शिक्षकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन में शामिल शिक्षक सुरेश लोखंडे, अरविंद गल्फट आदि शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए इस तरह की अनिवार्यता अनुचित है। उन्होंने सरकार से इस फैसले को वापस लेने या इसमें संशोधन करने की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button