Betul News : बैतूल पुलिस ने चोरी किये गए कपास के 140 गठ्ठे किये जप्त, 2 खंडवा और एक बड़वानी का आरोपी गिरफ्तार
Betul News: Betul police seized 140 bales of stolen cotton, arrested two accused from Khandwa and one from Barwani.
Betul News : बैतूल जिले के मोहदा थाना पुलिस को चोरी का कपास जप्त करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस के मुताबिक फरियादी अजय चिखलकर पिता शिवाजी चिखलकर उम्र 36 वर्ष निवासी लक्ष्मीनगर, वार्ड क्रमांक 2, मलकापुर जिला बुलढाना (महाराष्ट्र) की सूचना पर थाना मोहदा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए लेडदा घाट क्षेत्र में घेराबंदी कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई।फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर बताया गया कि वह सुमित चौधरी की फर्म अमित कॉटन फाइबर, मलकापुर में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 13 अप्रैल को ट्रक क्रमांक RJ 09 GF 8686 में लगभग 150 नग कपास गांठ (कीमत करीब 46 लाख रुपये) लोड कर पश्चिम बंगाल के बनगांव हेतु रवाना किया गया था। 15 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त ट्रक अमरवाड़ा (जिला छिंदवाड़ा) के पास जल गया है। मौके पर पहुँचने पर ट्रक जली अवस्था में मिला, किंतु कपास गठ्ठे की पर्याप्त राख नहीं मिलने से घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। चालक एवं हेल्पर मौके से फरार थे।
पुलिस को आगे सूचना मिली कि माल दूसरी गाड़ी से ले जाया जा रहा है, जो लेडदा घाट (बैतूल-खंडवा रोड) पर पलट गई है। 17 अप्रैल को प्रातः मौके पर पहुँचकर देखा गया कि ट्रक क्रमांक MP 09 AM 1786 पलटा हुआ है तथा दो आयशर वाहन (MP 39 G 1053 एवं MP 12 H 0365) में कपास बंडल लोड किए जा रहे थे। फरियादी द्वारा मार्किंग के आधार पर माल की पहचान की गई एवं तत्काल थाना मोहदा को सूचना दी गई।
पुलिस की कार्यवाही
सूचना मिलते ही थाना मोहदा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर:
02 आयशर वाहन एवं 01 ट्रक जप्त किया
कुल 140 नग कपास बंडल (कीमत लगभग 60 लाख रुपये) बरामद किए है। जिसमें
1. आयशर वाहन क्रमांक MP 39 G 1053
2. आयशर वाहन क्रमांक MP 12 H 0365
3. ट्रक क्रमांक MP 09 AM 1786 शामिल है। ट्रकों से कुल 140 नग कपास बंडल (कीमत लगभग 60 लाख रुपये) बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी साबिर पिता सफिक खान, उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 36, खंडवा, आसिफ खान पिता सफिक खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, वार्ड क्रमांक 36, खंडवा, आमिर खान पिता साबिर खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 12, अंजड, जिला बड़वानी
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे के नेतृत्व में टीम के सदस्य—प्रधान आरक्षक सचिन माहोरे, आरक्षक अजय डोंगरे, संतोष मुजाल्दे, महिला प्रधान आरक्षक गायत्री पन्द्रे, आरक्षक रमेश चौहान एवं डायल 112 चालक गोविंद उइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



