MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम में तापमान 44 डिग्री के पार, 18 जिलों में लू का अलर्ट

MP News: Temperature crosses 44 degrees in Ratlam, Madhya Pradesh, heat wave alert in 18 districts

MP News: मध्य प्रदेश में इन दोनों गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 28 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पर पहुंच गया है। बुधवार को प्रदेश के रतलाम जिले में सबसे ज्यादा 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। गर्मी में परेशान करके रख दिया है। आने वाले दिनों में इसी तरह भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। 
प्रदेश के 18 जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल  ने बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बुरहानपुर, खंडवा, रतलाम, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 
जाने कहा कितना तापमान
मध्य प्रदेश में बुधवार को बैतूल 41.4 भोपाल 40.6, धार 42.5  41.5, ग्वालियर 41.2, नर्मदापुरम 43.2, इंदौर 41.2, खंडवा 41.1, खरगोन 41.6, पचमढ़ी 36.4, रायसेन 41.2, रतलाम 44.2, शिवपुरी 42.2, उज्जैन 41.7, छिंदवाड़ा 41.0, दमोह 42.5, खजुराहो 43.2, मंडला 43.2 नरसिंहपुर 42.4, नवेगांव 42.0, रीवा 42.0, सागर 41.7, सतना 41.7, सिवनी 42.6, सीधी 41.6, टीकमगढ़ 42.2, उमरिया 41.8, मलाजखंड 42.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button