Toll Tax New Rule: 12 दिनों बाद बदल जाएगा फ़ास्ट टैग से जुड़ा नियम, अब इस तरह देना होगा टोल टैक्स, जाने विस्तार से

Toll Tax New Rule: 1 मई से पूरे देश में टोल से जुड़े नियमों में बदलाव किया जाएगा।अब सड़क यात्रा पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी। सरकार के द्वारा जीपीएस आधारित नया टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू किया जाएगा इसके साथ ही फास्ट टैग्स को खत्म कर दिया जाएगा।
पहले ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम को 1 अप्रैल को लागू किया जाना था लेकिन कुछ तकनीकी कर्म से अब इसे 1 में 2025 को लागू किया जाएगा। इस नए नियम के लागू होने से लोगों को काफी फायदा होगा।
जाम से मिलेगी निजात (Toll Tax New Rule)
ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम की जानकारी देते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 15 दिनों बाद हम एक नई टोल पॉलिसी लेकर आ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह टोल पॉलिसी आपके लिए फायदेमंद होगी। हम सैटेलाइट टोल सिस्टम शुरू करने वाले हैं ताकि आपको टोल प्लाजा पर बार-बार रुकना ना पड़े।
जानिए क्या है ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम
ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम एक सैटेलाइट आधारित टोल टैक्स जमा करने की प्रणाली है जिसमें यात्रा की दूरी के आधार पर बैंक से अपने आप पैसे कट जाएंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस सिस्टम के आने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
Also Read:MP transfer News : मनचाहा ट्रांसफर करवा सकते हैं पंचायत सचिव और रोजगार सहायक, आ रही बड़ी सौगात



