Indian Railway: सफर के दौरान नहीं होगी पैसों की कमी, जल्द ट्रेन में भी मिलेगी ये बड़ी सुविधा

Indian Railway: कई बार देखा जाता है की ट्रेन में सफर के दौरान पैसों की कमी हो जाती है और ऐसे में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आपको अब सफर के दौरान पैसों की कमी का सामना नहीं करना होगा क्योंकि अब ट्रेन में भी आपको एटीएम की सुविधा मिलेगी। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने मध्य रेलवे ने ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचवटी एक्सप्रेस में एटीएम लगा दिया है।
फिलहाल इसे ट्रायल के तौर पर लगाया गया है और अगर यह सफल रहा तो देश के हर ट्रेन में एटीएम की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने कहा है कि यह सुविधा अगर सफल हो जाती है तो हम आगे भी इसे अन्य ट्रेनों में शुरू करेंगे।
ट्रेन में मिलेगी एटीएम की सुविधा (Indian Railway)
मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के अधिकारियों के अनुसार मुंबई मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस में प्रायोगिक तौर पर स्वचालित टेलर मशीन यानी कि एटीएम लगाई गई है। हालांकि इसे एसी कोच में लगाया गया है।
Also Read:MP News: मप्र में किसानों को बड़ी सौगात, पशु पालने वालों की मौज, जमकर होगी कमाई
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दिया कि अगर यह सुविधा सफल हो जाती है तो हम जल्द ही अन्य रूट के ट्रेनों में भी इसे लगाएंगे ताकि सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
Also Read:MP News : मध्य प्रदेश में यहां पर बन रहा वेस्टर्न बाईपास, कई गांव की जमीन का होगा अधिग्रहण



