Ladli Bahana Yojana: इस बार लाडली बहनों को नहीं मिलेगी राशि? ये हैं वजह, जानें फिर कब आएगी

Ladli Bahana Yojana:
Ladli Bahana Yojana:

Ladli Bahana Yojana: प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना शुरू की गई थी। लाडली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) में अब तक 22 किस्त जारी हो चुकी है। मध्य प्रदेश सरकार हर महीने प्रत्येक लाडली बहनों को 1250 रुपए भेज रही है।

हर माह की 10 तारीख राशि भेजने के लिए निर्धारित की गई है, लेकिन इस बार लाडली बहनों को निराश होना पड़ेगा, क्योंकि इस बार अप्रैल की 10 तारीख हो चुकी है और अभी तक सवा करोड़ लाडली बहनों को राशि जारी किए जाने को लेकर सरकार ने कोई सूचना जारी नहीं की है।

इसीलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस बार 10 तारीख को लाडली बहनों को राशि नहीं मिलेगी। अब इन लाडली बहनों के सामने सवाल यह आ रहा है कि यदि 10 तारीख को राशि नहीं मिल रही है तो फिर यह राशि कब मिलेगी?

हर महीने में 10 तारीख को आती है लाडली बहना योजना की राशि (Ladli Bahana Yojana)

लाडली बहना योजना की राशि आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को ट्रांसफर की जाती है लेकिन इस बार 10 अप्रैल को राशि नहीं आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार राशि 11, 12 या 13 अप्रैल को ट्रांसफर की जा सकती है।प्रधानमंत्री मोदी 11 अप्रैल को मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के आनंदपुर धाम आ रहे हैं हो सकता है इस अवसर परियोजना की किस्त ट्रांसफर की जाए।12 अप्रैल को हनुमान जयंती है अगर 11 को ट्रांसफर राशि नहीं होती है तो 12 को हो सकती है या फिर 13 तारीख गोगरी मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश दौरे के दौरान यह राशि ट्रांसफर की जा सकती है।

Also Read:MP CM TODAY NEWS: कर्मचारियों के बल्ले बल्ले! 9 साल बाद होंगे प्रमोशन, सीएम मोहन यादव का ऐलान, दी अहम जानकारी

इस बार इन महिलाओं को नहीं मिलेगी राशि

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार करीब 11 हजार महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ये महिलाएं सतना और मैहर जिलों से संबंधित हैं, जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है। योजना के नियमों के तहत 23 से 60 वर्ष तक की महिलाएं ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

Also Read:MP Big News : मजदूर को 314 करोड़ का नोटिस, सदमे में पत्नी नागपुर रेफर

सतना और मैहर जिलों में करीब 3 लाख 78 हजार महिलाएं योजना का लाभ उठा रही थीं, जिनमें से 9 हजार महिलाएं 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी हैं, और उनका नाम सरकार के पोर्टल से हटा दिया गया है। इसके अलावा, करीब 2 हजार महिलाओं ने खुद से इस योजना का लाभ लेना बंद कर दिया है।

Also Read: Betul Today News: बैतूल में अब इतने बजे से लगेंगे स्कूल, बदल गया समय, आदेश हुए जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button