MP Big News : मजदूर को 314 करोड़ का नोटिस, सदमे में पत्नी नागपुर रेफर

MP Big News
MP Big News

MP Big News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक मजदूर के घर इनकम टैक्स विभाग ने 314 करोड रुपए का नोटिस भेज दिया है। जैसे ही यह नोटिस मजदूर के पत्नी को मिला वह बीमार पड़ गई।चंद्रशेखर कोहाड़ नामक यह मजदूर मुलताई में मजदूरी करता है। 4 साल पहले चंद्रशेखर नागपुर में पेटी ठेकेदारी का काम करता था और इसके बाद उसने श्रीनाथ मंगलम बैंक में खाता खुलवाया।

इनकम टैक्स में थमाया 314 करोड़ का नोटिस (MP Big News)

इनकम टैक्स में चंद्रशेखर के परिवार को 314 करोड रुपए का नोटिस थमा दिया है जिसके बाद उसके परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read:Train cancelled news: मप्र-छत्तीसगढ़ से चलने वाली इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, देखिए लिस्ट वरना बढ़ेगी परेशानी

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मजदूर चंद्रशेखर कोहाड़ मुलताई में मजदूरी करके अपना परिवार चलाता है। उसे इनकम टैक्स विभाग से 314 करोड़ का नोटिस मिलने से उसके परिवार में हड़कंप मच गया है। नोटिस में चंद्रशेखर का नाम लिखा था। वह पेशे से मजदूर हैं और मजदूरी करके ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। महीने में मुश्किल से 15 हजार कमा पाते हैं। इतना बड़ा नोटिस देखकर उनका परिवार तनाव में आ गया। उनकी पत्नी तो सदमे में ही चली गईं, जो फिलहाल नागपुर के अस्पताल में भर्ती हैं।

Also Read:Betul Today News: राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने भवानी गावंडे का फूंका पुतला, एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग

बैंक मैनेजर पर लगाए आरोप

चंद्रशेखर ने बताया कि वह 4 साल पहले नागपुर में पेटी ठेकेदारी और दूध का काम करते थे। उस समय वह रोजाना 200 से 300 रुपए बचा लेते थे। उन्होंने बचत करने के लिए श्रीनाथ मंगलम नामक एक बैंक में खाता खुलवाया था। वे बैंक एजेंट के जरिए रोजाना पैसे जमा करते थे। चंद्रशेखर का कहना है कि उनके साथ बैंक मैनेजर ने धोखा किया है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, 531 करोड़ से बदलेगी 4 जिलों की तस्वीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button