Bank Holidays: फटाफट निपटा ले जरूरी काम, अप्रैल के महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

Bank Holidays: अप्रैल के महीने में बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो फटाफट निपटा लीजिए वरना बाद में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बैंक जाने से पहले आपको एक बार बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख लेनी चाहिए। तो आईए देखते हैं अप्रैल के महीने में बैंकों में कितने दिन रहेगी छुट्टियां…
10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती (Bank Holidays)
10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती है। महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर के जन्म दिवस का प्रतीक है। यह भारतीय कैलेंडर के चैत्र महीने के 13वें दिन मनाया जाता है। 2025 में यह 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भी स्कूल में अवकाश रह सकता है। 14 अप्रैल 2025 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती राष्ट्रीय अवकाश है। इस दिन स्कूल-कॉलेज सब बंद रहेंगे। वहीं, 18 अप्रैल 2025 को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी।
अप्रैल के महीने में बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट
-1 अप्रैल सालाना 1 अप्रैल सालाना बैंक क्लोजिंग
–5 अप्रैल बाबू जगजीवन राम जयंती हैदराबाद-तेलंगाना
-6 अप्रैल रविवार सभी जगह
–10 अप्रैल को महावीर जयंती सभी जगह
-12 अप्रैल दूसरा शनिवार सभी जगह
-13 अप्रैल रविवार सभी जगह
–14 अप्रैल डॉ. अंबेडकर जयंती सभी जगह
-15 अप्रैल बंगाली न्यू ईयर और भोेग बिहू अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोलकाता और शिमला
-16 अप्रैल भोेग बिहू गुवाहाटी
–18 अप्रैल गुड फ्राइडे सभी जगह
-20 अप्रैल रविवार सभी जगह
-21 अप्रैल गरिया पूजा अगरतला
-26 अप्रैल चौथा शनिवार सभी जगह
-27 अप्रैल रविवार सभी जगह
-29 अप्रैल परशुराम जयंती शिमला
-30 अप्रैल अक्षय तृतीया बेंगलुरु



