MP News: मध्य प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग पर बड़ा अपडेट, सरकार ने दिए आदेश

MP News: मध्य प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस विभाग में जिला अधिकारी को जिला बदलाव करने का अधिकार दे दिया गया है। नहीं व्यवस्था में जिले के पुलिस अधीक्षक और डीएसपी को भी इधर-उधर किया जाएगा। गृह विभाग में पुलिस मुख्यालय के द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।
पुलिस विभाग का कहना है कि पुलिस अधीक्षकों यानि एसपी को ही उनके अधीनस्थ अधिकारियों के ट्रांसफर का अधिकार देना ज्यादा प्रभावकारी साबित होगा। इससे न केवल स्थानांतरण प्रक्रिया में लगनेवाले समय की बचत होगी बल्कि समस्याओं का समाधान भी तत्काल किया जा सकेगा। इधर एसपी को अधिकारियों के ट्रांसफर का पावर देने पर विभाग में असंतोष भी पनप रहा है।
मध्य प्रदेश में तेज हुई ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया (MP News)
मप्र में पुलिस विभाग में तबादला प्रक्रिया को तेज करने और कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी को जिले के अंदर डीएसपी स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण का अधिकार देने की सिफारिश की गई है। नए प्रस्ताव में कहा गया है कि गृह विभाग, डीएसपी को जिलों में भेजेगा लेकिन उन्हें कहां नियुक्त करना है यह एसपी तय करेंगे।
इसी महीने लागू होगा यह नियम
डीएसपी की स्थानांतरण की नई व्यवस्था इसी माह यानि अप्रैल से लागू होने की बात कही जा रही है लेकिन इसका विरोध भी हो रहा है। नए प्रस्ताव पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के दो गुट हो गए हैं। कुछ अधिकारी जहां प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ नए राज्य अधिकारी इसे गलत बता रहे हैं। विरोध करनेवालों का कहना है कि नए प्रस्ताव में राजनेताओं का हस्तक्षेप ज्यादा हो जाएगा।



