MP News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले! खाते में आएंगे ज्यादा पैसे, मिलेंगे ये लाभ

MP News
MP News

MP News: 1 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कर्मचारियों के प्रमोशन पर लगा रोग चल हटा दिया जाएगा इसके साथ ही साथ कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा। अप्रैल के महीने में कर्मचारियों को यह दो फायदे होने वाले हैं जिससे

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को अब मिलेगा प्रमोशन (MP News)

दरअसल, 2016 से एमपी के सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर रोक लगी हुई थी, तब से लेकर अब तक 9 साल का समय बीत जाने के बाद भी सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हुई थी. इस दौरान कई कर्मचारी रिटायर भी हो चुके हैं।

लेकिन मोहन सरकार ने कैबिनेट की बैठक में प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के प्रमोशन पर लगी रोक को हटा दिया है, ऐसे में अब सभी सरकारी विभागों में प्रमोशन का रास्ता साफ हो चुका है. मोहन सरकार ने सभी विभागों में इसके निर्देश भी जारी कर दिए हैं, जहां सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से प्रमोशन दिए जाने शुरू हो जाएंगे. ऐसे में एमपी के सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

सातवें वेतनमान के हिसाब से मिलेगा महंगाई भत्ता

वहीं मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों अब तक 6वें वेतनमान के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जाता था. लेकिन अब प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को 1 अप्रैल से सातवें वेतनमान के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जाएगा. मोहन कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी थी. महंगाई भत्ते के हिसाब से पेट्रोल-डीजल, हाउस रेंट के साथ-साथ कई खर्चों में अब पैसा बढ़कर आएगा. ऐसे में कर्मचारियों को लंबे समय से महंगाई भत्ता बढ़ने का भी इंतजार था, जो अब खत्म हो रहा है।

Also Read:Betul Bjp News: भाजपा ने की मुलताई नगर , मासोद , दामजीपुरा मंडल की कार्यकारिणी घोषित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button